बलरामपुर। होली महोत्सव समिति द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष  होली महोत्सव समिति द्वारा  36वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को रामलीला मैदान में होली ठिठोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व  कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 24 मार्च को रामलीला मैदान से शाम 5 बजे राधा कृष्ण की झांकी सूखे रंग, अबीर, गुलाल व रंग बिरंगे पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मेजर चौराहा, पुराना चौक, बड़ा पुल, टेढ़ी बाजार से होते हुए देवी दयाल तिराहा से गर्ल्स कॉलेज होते हुए पुनः चौक बाजार  से मेजर चौराहा के बाद रामलीला मैदान में आरती व प्रसाद वितरण के साथ झांकी का समापन होगा। देर रात होलिका स्थलों पर होलिका जलाई जाएगी। 25 मार्च को प्रातः 10 बजे
राम हरख ठाकुर द्वारा टेढ़ी बाजार, खुनई ठाकुर द्वारा खलवा, सर्वा माई थान बलुहा से रंग जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। साथ ही नगर के सिटी पैलेस पर महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नगर वासियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, मुख्य संयोजक डॉ तुलसीश दुबे, कोषाध्यक्ष सुनील कसेरा, विजय कश्यप , शुभेंद्र मिश्रा गौरव, संजय शुक्ला, अक्षय शुक्ला, भानु तिवारी, निशांत चौहान, वेद प्रकाश कारूष, लकी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने