राजकुमार गुप्ता 
मथुरा/ बुधवार को भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता मथुरा रेलवे स्टेशन पर इकठ्ठे हुए। जहां से दमखम के साथ झंडा और बैनर लहराते हुए मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। 23 नवंबर को हरियाणा के पीपली में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आव्हान पर देश भर से किसान पीपली जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे , जिसमें  एमएसपी कानूनी गारंटी , किसान मजदूरों को कर्ज मुक्त बनाना, बेरोजगारी की समस्या, खराब फसलों का तत्काल मुआवजा जैसी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आवाज बुलंद करेंगे। जनाक्रोश रैली में जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार, डा सतीश कुमार, श्यामपाल सिंह , जयपाल सिंह चौधरी, प्रेम सिंह सिकरवार, गौरव तोमर, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, हीरा सिंह, भूले सिंह फौजी, अशोक कुमार चौधरी, राहुल चौधरी, यशपाल तोमर, सोहन सिंह सिकरवार, चरण सिंह पवार, मनोज कुमार चौधरी, महताब सिंह, लोचन सिंह, रोहतास सिंह, जीवन सिंह,  महाराज सिंह, सुखदेव सिंह, श्यामवीर सिंह, सुंदर सिंह, भीम सिंह, दिगम्बर सिंह, गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, पंडित रमेश चंद्र, योगेंद्र सिंह तोमर, करण सिंह, गोविंद सिंह चौधरी आदि शामिल हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने