जौनपुर। वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत
जौनपुर। जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गाँव निवासी एक वृद्ध की बिजली के गिरे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना को लेकर गाँव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि कल रात ग्राम लेदुका निवासी सुदीन गौतम 70 वर्ष खेत से अपने घर जा रहे थे। घर के पास ही बिद्युत प्रवाहित तार गिरा हुआ था। वह देख नहीं सके और तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know