जौनपुर। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार
                        
जौनपुर। अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुन्तजर थाना सुजानगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 नान्हू यादव मय हमराही द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु.अ.सं 144/2023 धारा 363/366 भा.द.वि. थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त सच्चेलाल पुत्र सुरेश निवासी हरिपुर थाना सुजानगंज जौनपुर को दिनांक 01.07.2023 हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. सच्चेलाल पुत्र सुरेश निवासी हरिपुर थाना सुजानगंज जौनपुर।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं 144/2023 धारा 363/366 भा.द.वि. थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 नान्हू यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
2.का0 राजेन्द्र प्रसाद थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
3.का0 रवि कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
4.म0का0 शिफाली मिश्रा थाना सुजानगंज जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने