जौनपुर। बीएसएनएल ने नहीं भरा बिल, बिजली कनेक्शन कटा

तीन दिनों से मुंगराबादशाहपुर नगर में नेटवर्क गायब


मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। सतहरिया टेलीफोन एक्सचेंज की बिजली कनेक्शन का बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया। जिससे सतहरिया के साथ मुंगराबादशाहपुर टेलीफोन एक्सचेंज का इनपुट नेटवर्क गायब हो गया है। 

तीन दिनों से सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर नगर में बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिनों से कभी भी नेटवर्क ध्वस्त होने से उपभोक्ता परेशान हैं। नगरपालिका, थाना, ब्लॉक, पीएचसी,आदि तमाम सरकारी कार्यालयों के नंबर बीएसएनएल का ही होने से उपभोक्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न आधा दर्जन क्षेत्रीय बैंकों का लेनदेन भी बीएसएनएल नेटवर्क से ही होता है। बकाया राशि का भुगतान करने के बाद ही सतहरिया टेलीफोन एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन जुड़ने के बाद ही बीएसएनएल का नेटवर्क बहाल होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक दो दिनों में मुंगराबादशाहपुर नगर में बीएसएनएल के नेटवर्क बहाल होने की संभावना जताई जा रही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने