जौनपुर। लूट के आरोपी को 151 में चालान।
बरसठी थाना का मामला।
बरसठी,जौनपुर। बरसठी पुलिस से अब पीड़ित को न्याय की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। लूट के आरोपी को शांतिभंग (151) में चालान कर मामले को इतिश्री करने में लगी हैपुलिस। जिसका सीधा उदाहरण मुकदमा अपराध संख्या 77/23 है।
पीड़ित न्याय के लिये अधिकारियों का चक्कर लगा है।
पूरा मामला 21 जून सुबह छः बजे का है बरसठी बाजार निवासी विमल और बिपिन दुबे के घर 25 की संख्या में दबंग घुसकर लूटपाट करने के बाद परिवार को घर मे बंदकर बाहर दुकान में तोड़फोड़ करते हैं। जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होता है।छः घंटे मशक्कत के बाद पुलिस 147,148,323,324,504,506,452,392,427,379 का मुकदमा छः नामजद 20 अज्ञात पर दर्ज करती है। उसके बाद पीड़ित पर लूट की धारा निकालने के लिए पीड़ित पर दबाव बनाती है। आरोपित की गिरफ्तारी के बजाय एक आरोपित को थाना लाकर तीन घंटे के बाद छोड़ देती है। इतना ही नही एक और आरोपित को पीड़ित सहित बुधवार को धारा 151 (शांतिभंग) में चालान एसडीएम मड़ियाहूं करके मामले को इतिश्री करना चाह रही है। पीड़ित इसके लिये न्याय की गुहार उच्चाधिकारियों से लगा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know