शहीद सैनिक की प्रतिमा स्थापित करने की मांग अधूरी,अभी नही जागा प्रशासन
करनैलगंज/गोण्डा- तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम गंगापुरवा निवासी शहीद फौजी महेश प्रताप सिंह की गत 1 जुलाई 2022 को कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मृत्यु हो गई थी। उस हादसे के बाद सैनिक महेश प्रताप सिंह की प्रतिमा सैनिक परिवार की तरफ से परिवार वालों को भेंट की गई थी,तभी से वह प्रतिमा घर में ही रखी गई है और उस प्रतिमा को देखकर सैनिक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। चाहे सैनिक के माता,पिता,बच्चे सभी प्रतिमा को देख देख कर रोया करते हैं। इसको संज्ञान में लेकर लोगों ने आवाज उठाते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी गोण्डा उज्जवल कुमार, नगर पंचायत परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह से सैनिक के प्रतिमा को किसी सार्वजनिक स्थान पर स्थापित करने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने इस कार्य को जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया था,लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से शहीद सैनिक महेश प्रताप सिंह की प्रतिमा अनावरण के लिए अभी कोई स्थान निश्चित नही हुआ है और न ही अभी तक कोई सुनवाई हुई है। अमर शहीद लांस नायक महेश प्रताप सिंह फौजी के भाई गंगापुरवा परसपुर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2023 दिन शनिवार को द वारियर ऑफ गोंडा सैनिक परिवार और शहीद परिवार की तरफ से प्रथम पुण्य तिथि पर निज निवास स्थान गंगापुरवा में शहीद सैनिक महेश प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ गोंडा_प्रशांत मिश्राl
9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने