जौनपुर। सांसद ने सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार भी बनेगी मोदी सरकार
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के मियाचक में गुरुवार को मछलीशहर सांसद बीपी सरोज जनसंपर्क कार्यक्रम में सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार भी मोदी सरकार। सांसद ने कहा कि मोदी जी आज देश का नाम पूरे विश्व मे शीर्ष पर रखे हैं।
धारा 370 हटाकर देश से आतंकवाद को खत्म कर दिया और गरीबों को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज एक अहम कदम है। सांसद ने कहा कि 40 वर्षों का काम 5 वर्ष में कर दिया। रामपुर निगोह सड़क, निगोह कुसा, बारीगाव से मीरगंज, परियत से बरसठी सड़क काफी खराब थी। वह प्रधानमंत्री सड़क बनाया, लोगो का राह आसान हुआ। अपने क्षेत्र में तीन तीन नेशनल हाईवे बनाया। सांसद ने कहा कि हम पूरे क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहता हूं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know