उतरौला( बलरामपुर) लेखपाल व अधिवक्ताओ के बीच चल रहे विवाद को लेकर वकीलो ने सोमवार को तहसील गेट के सामने चक्का जाम कर विरोध जताया।वकीलों के न्यायालय कार्य का बहिष्कार के चलते फरियादियो को वापस लौटना पड़ रहा है। 
             अधिवक्ता संघ अध्यक्ष  वीरेन्द्र सिन्हा के  नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर चक्का जाम कर विरोध जताया और भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।पूर्व अध्यक्ष मारकंडे मिश्र ने कहाकि अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते गरीबो को न्याय नही मिल पा रहा है तहसील लूट का अड्डा बन चुका है।महेंद्र पांडेय ने कहाकि भ्रष्ट अधिकारियो के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त किया जाय। अधिवक्ताओ का  तहसील परिसर में मागों को लेकर सातवें  दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। क्रमिक अनशन के दिन मार्कण्डेय मिश्र,मलिक नाजिर ,मो असगर ,नवीन प्रजापति,अब्दुल सत्तार, भूषण लाल,राम सागर शर्मा,रामदेव मिश्र, राम सागर वर्मा व धर्मेश तिवारी क्रमिक अनशन पर बैठे।वकीलो के आंदोलन के चलते 23 दिसम्बर से न्यायिक कार्य प्रभावित है ,मुस्तफा हुसैन, जितेंद्र चौधरी,नसीम अहमद,प्रह्लाद यादव,बेनी माधव तिवारी, अब्दुल मोईद सिद्दीकी,जयकरन भारती,महेन्द्र पांडेय,आलोक गुप्त,,बबर अली इजहारुल हैं, प्रवेश गुप्त,व शमशाद चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने