*माध्यमिक शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष बने मनीष शर्मा 





राम कुमार यादव




बहराइच (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जनपद बहराइच का जनपदीय निर्वाचन माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री व निर्वाचन अधिकारी राजीव यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी में महाराज सिंह इण्टर कॉलेज के मनीष शर्मा को सभी शिक्षकों ने सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया। जिला मंत्री के पद पर के0 बी0 इण्टर कॉलेज पयागपुर के अमित सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर महाराज सिंह इण्टर कॉलेज के रामू यादव का निर्वाचन हुआ। जिला उपाध्यक्ष पद पर अभय सिंह महाराज सिंह इण्टर कॉलेज, बृजेन्द्र यादव भानीरामका इण्टर कॉलेज चिलवरिया, मदन मोहन अवस्थी गांधी इंटर कॉलेज, नितिन यादव प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, विवेक रावत गांधी इंटर कॉलेज, आनंद मिश्रा भानीराम का इंटर कॉलेज चिलवरिया को चुना गया। संयुक्त मंत्री के पद पर बृजराज यादव गांधी इंटर कॉलेज, विपिन कुमार साहू महाराज सिंह, इंटर कॉलेज, चंद्रभान वर्मा रामप्यारे इंटर शिव शंकर इण्टर कॉलेज शिवपुर, अशोक कुमार किसान इंटर कॉलेज जरवल, अयोध्या प्रसाद यादव राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा का निर्वाचन हुआ। मीडिया प्रभारी के पद दीपक कुमार गांधी इंटर कॉलेज का निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि सेवारत शिक्षकों की समस्या सेवारत शिक्षक ही समझ सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट सेवारत शिक्षकों का संगठन है। अपनी मांगों के प्रति सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन के बैनर तले संघर्ष करना होगा।इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्री राजीव यादव के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेंद्र वर्मा, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, अटेवा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, अटेवा बहराइच के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा श्यामानंद यादव,राकेश कुमार, अमित कुमार, मिथलेश यादव,राजेश कुमार, दुर्गेश सिंह, देशराज सिंह, अमरेश कुमार मिश्र, नानबाबू कुमार पांडेय, विजय कुमार मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार, गौरव दर्शी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने