उत्तर प्रदेश/देवीपाटन मंडल ही नही पूरे प्रदेश में प्रकृतिप्, पशु संरक्षण सहित अन्य सामाजिक कार्यों पर कार्यकरने वाले संस्था नेचर क्लब गोण्डा व इसके अगुवा अभिषेक दूबे अपनी टीम के साथ लगातार प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान के लिए न केवल कुछ न कुछ करते रहते हैं बल्कि स्वयं के स्रोतों से शतत प्रयासरत रहते हैंजिसका परिणाम दिखाई भी पड़ता है। 
यूँ कहें की निज जीवन को समर्पित करते हुएइस क्लब के लोग लगातार सामाजिक जागरूकता, प्राकृति संरक्षण,पशुपक्षी संरक्षण उनके आश्रय, भोजन एवं सुरक्षा के लिए लोगों के बीच लगतार महाअभियान चलाते ही रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में नेचर क्लब गोण्डा एवं अभिषेक दुबे ने जिला गोण्डा में किसानों व पशुपालकों की स्वयं से खड़ी की गई बड़ी समस्या छुट्टा जानवरो की दशा पर नई पहल करते हुए कानूनी लड़ाई के अभियान का बिगुल फूंक दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेचर क्लब व अभिषेक दुबे ने जिलाधिकारी गोण्डा कोएक पत्र दिया है। दिए एक पत्र के माध्यम से कहा है कि जनपद में पशुओं को छोड़ने वालो के खिलाफ चिन्हित करते हुएछोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने और छुट्टा जानवरों को पकड़ने के दौरान होने वाली क्रूरता पर भी रोक लगाने की मांग की है ।
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में नेचर क्लब गोण्डा के अभिषेक दुबे ने  पत्र के माध्यम से कहा है कि  गोण्डा जिले में छुट्टा जानवरों को पकड़ने के अभियान में पशुओं के साथ निंदनीय क्रूरता की जाती है। पशुओं के साथ क्रूरता तत्काल बंद होनी चाहिए।
 साथ ही गौवंश को छोड़ने वालो को चिन्हित करते हुए उनपर मुकदमा दर्ज कराया जाय।
उन्होंने कहा कि आज एक गाय भैंस से दूध लेने की लालच में पशुपालक पशु से 7 से 10  बेंत बच्चा लेते हैं। इसमे बछड़ो का कोई प्रयोग न होने से छोड़ना ही मुख्य विकल्प है।साथ ही बूढ़ी गायें, भैंस बैल को लोग छोड़ते हैं इसपर नियंत्रण जरूरी है।
अभिषेक दुबे के इस पहल पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सत्य है कि जानवरो के साथ लगातार क्रूरता किया जा रहा है ये बन्द होनी चाहिए। साथ ही जो गौवंश पालते हैं दूध लेते हैं फिर बछड़ो और गायों को मरने के लिए और न पालने वाले किसानों के फसल को नुकसान के लिए छोड़ देते हैं। ये कार्य गलत है इसपर तत्काल कार्यवाही होनी ही चाहिए।
 नेचर क्लब गोण्डा के सदस्य मोहित महंत, राहुल कुमार, शैलेंद्र रायतानी, अविनाश शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, हरीश तिवारी, विवेक दुबे, रिक्कू श्रीवास्तव, अर्पिता श्रीवास्तव, अजय वर्मा, डॉ आशीष गुप्ता, जयशंकर तिवारी, सनी सिंह, कुश श्रीवास्तव, मजोज मिश्र, अनुराग आचार्य आदि  ने नेचर क्लब की ओर से कहा है कि यह मांग उचित है और मा मुख्यमंत्री जी के अभियान के लिए एक अच्छी पहल होगी।



उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने