अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जन विकास केन्द्र द्वारा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

       गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अंबेडकरनगर। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के बीच जन अधिकार विचार गोष्ठी व चुप्पी तोड़ो हिँसा रोको कार्यक्रम का आयोजन बेवाना मे किया गया। जहां बेवाना व आसपास के गांव की 18 किशोरी बालिकाओं एवं 24 कामकाजी महिलाओं सहित कुल 42 लोगों ने भागीदारी किया। और जन जन की यही पुकार। सबको मिले पूरा अधिकार। का उद्घोष किया।
         जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को सँबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने बताया कि देश के सभी नागरिकों को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक साँस्कृतिक आदि क्षेत्रों मे सभी को बराबरी का अधिकार है। और भारतीय सँविधान हक और सम्मान के साथ सभी को जीवन जीने का अधिकार देता है। और गैरबराबरी का खात्मा करता है। यही पर उन्होंने महिलाओं को चुप्पी तोड़ो हिंसा रोको कै लिए आगे आने का आह्वान किया।

गोष्ठी में मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार ने लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य विकास के अधिकारों के बारे में बताया गया और लोगों को अपने अधिकारों की बहाली के लिए नेतृत्व की भूमिका में आने का सँकल्प दिलाया गया।
     गोष्ठी को सफल बनाने में प्रियंका पूजा जाहिदा मँजू साजिया सबीना वन्दना अराधना खुशबू रोशनी मालती आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने