*अयोध्या।*
*रात के अंधेरे में दबंगों ने कर लिया अवैध निर्माण।*
हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध कब्जा का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मनमानी कर रहे दबंग। ग्राम समाज की आरक्षित जमीन पर हुआ निर्माण। खेल मैदान की जमीन पर बन रहा घर। विरोध करने पर ग्रामीण को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की मिल रही धमकी। प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर रहा ग्रामीण। प्रथम पक्ष के घर वैवाहिक कार्यक्रम के दिन अवसर पाकर रात में किया अवैध निर्माण। मामले में अवैध कब्जा और न्यायालय की अवमानना का मामला कोर्ट में लंबित। स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से हो रही मनमानी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के रोकने पर भी निर्माण करने से नहीं माने दबंग। रात में डाली गई मकान की छत। सूचना मिलने पर मौके पर नहीं पहुंची इनायत नगर थाना पुलिस। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर संदेह। न्यायालय की अवमानना कर दबंगों को रात में करने दिया अवैध निर्माण। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अहरन सुवंश ग्रामसभा का मामला।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know