NCR News:अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भारतीय रिजर्व बैंक ने खारिज कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव को नया प्रशासक बनाया गया है। आज कंपनी का शेयर 4.99% लोअर सर्किट के साथ 19.05 रुपए बंद हुआ। लोअर सर्किट मतलब एक दिन में उससे ज्यादा गिरावट नहीं सकती।कंपनी के बोर्ड में अनिल अंबानी, राहुल सरीन, छाया विरानी, थॉमस मैथ्यू और धनंजय तिवारी सहित अन्य लोग हैं।रिलायंस कैपिटल ने 27 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी थी। इसने कहा था कि वह एक्सिस बैंक और HDFC के 624 करोड़ रुपए के लोन का ब्याज देने में फेल रही। यह ब्याज उसे 31 अक्टूबर तक देना था। HDFC का 4.77 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक का 71 लाख रुपए का ब्याज देना था। HDFC को 10.6 और 13% का ब्याज देना है जबकि एक्सिस बैंक को 8.25% का ब्याज देना था। अप्रैल 2021 में कंपनी ने कहा था कि वह नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर का ब्याज नहीं दे पाई है। यह ब्याज 22 अप्रैल को चुकाना था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने