अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है।आज सैदापुर मंडल में अमौली मोहिउद्दीनपुर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष पहलाद वर्मा,मनोज मौर्य एवं मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति जी उपस्थित रहे चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा आदरणीय मोदी जी और योगी जी के कारण किसानों का उत्थान हो रहा है।उत्तर प्रदेश में 8600000 किसानों को ऋण माफी कर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनका जीवन स्तर सुधारने में मदद की इतना नहीं आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि देखकर किसान को स्वाभिमान के साथ जीने का हक प्रदान किया इस देश का स्वाभिमान किसान है और उसके सम्मान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है उन्होंने गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए कहा देश की आजादी के बाद पहली सरकार है जो शत प्रतिशत गन्ना भुगतान किया है, कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष पहलाद वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा योगी सरकार जन जन के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक पांडे उपस्थित रहे।
आदरणीय मोदी जी और योगी जी के कारण किसानों का हो रहा है उत्थान _भाजपा जिलाध्यक्ष
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know