*18 अक्टूबर को फैजाबाद जंक्शन पर रेल का चक्का जाम होगा*
    संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी, यम यस पी पर कानून बनाने तथा गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी को बर्खास्त करके जेल भेजने की मांग को लेकर 18 अक्टूबर 2021 को फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्का जाम किया जाएगा जिसके लिए सभी कार्यकर्ता /पदाधिकारी व किसान अपराहन 11:00 बजे उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर पीपल के पेड़ के नीचे(कचहरी से मौदहा रोड पर) उपस्थित होकर एकजुट होकर, सरकार विरोधी नारा लगाते हुए प्रदर्शन की शक्ल में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेल जाम किया जाएगा 
   सभी कार्यकर्ता ,पदाधिकारी अपनी लाठी, गमछा, टोपी, बिल्ला अवश्य लगाए रखेंगे कोई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेगा भीड़ के साथ जैसे -तैसे फैजाबाद पहुंचना है ।
आपका 
घनश्याम वर्मा एडवोकेट
राष्ट्रीय सचिव 
भारतीय किसान यूनियन

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने