*भाजपा सरकार की उपलब्धियां चमत्कारिक ----  रंजना उपाध्याय*

*भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय का रामनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम के आवास पर हुआ भव्य स्वागत*

भाजपा नेता आर.एस. गौतम ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
          
          गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां चमत्कारिक है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं की समुचित भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को मान सम्मान दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश एवं देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जनपद की भाजपा जिला प्रभारी रंजन उपाध्याय ने रामनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम के आवास पर पार्टीजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रंजना उपाध्याय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विस्तार पूर्वक खाका खींचते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आमजन लाभान्वित हो रहा है। और भारतीय जनता पार्टी के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनवायेंगे। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय रामनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम के आवास पहुंचने पर भाजपा नेता आर.एस. गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, समाज सेविका डॉक्टर पूनम राय, डॉ विजय प्रताप सिंह, विशेष शासकीय अधिवक्ता पाक्को रामकृष्ण पाण्डेय उर्फ डबलर समेत कई अन्य लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कई क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने