कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टर में मां दुर्गा के रूप में प्रियंका गांधी को दर्शाया गया है। वहीं किसानों के हत्यारे का संहार करते हुए भी प्रियंका गांधी को पोस्टर में दर्शाया गया है। जिसे युवा कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का अवतार लिए हैं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह अवतार लिया है।बनारस वाले मिश्रा जी नामक कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस पोस्टर को जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा था कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला। लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की गिरफ्तारी अब तक न होने पर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा की प्रदेश में जंगल राज है।
मेरा सवाल है कि छोटे-छोटे मामलों में बुलडोजर चलवा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब अजय मिश्रा टेनी के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे। आरोपी का पोस्टर मुख्यमंत्री कब जारी कराएंगे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए भी सरकार को कटखरे में खड़ा किया। कहा कि कानपुर के व्यवसायी की हत्या, मैनपुरी में बालिका की हत्या व महोबा के व्यापारी की हत्या में दोषी पुलिस अफसर की गिरफ्तारी भी अब तक नहीं हो सकी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने