उतरौला (बलरामपुर) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पाली पाला गांव का जायजा लेने सीएम कार्यक्रम स्थल पर 5-10बजे पहुंचे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लगभग आधा दर्जन गांव के पीड़ित परिवार राशन किट के लिए सुबह से ही बैठी रहीं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित गांवों के दस पीड़ितों को अपने हाथों से राहत सामग्री वितरण किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि इससे पूर्व बलरामपुर व उतरौला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा की है।हर प्रभावित गांव में नांव की व्यवस्था सरकार ने पहले से ही सुनिश्चित की है।
हर बाढ़ प्रभावित पीड़ित तक सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध हो सके।
उतरौला क्षेत्र में 60से 65गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहां पर बचाव व राहत कार्य जारी है।
पहले से जल शक्ति विभाग से नदियों को प्लावित करने का कार्य किया है।
जिसका अच्छा परिणाम देखने को मिला है।
बाढ़ और जलजमाव के कारण तमाम तरह के रोग के नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग,बाल विकास विभाग को जोड़ा गया है। बाढ़ व आपदा के कारण किसी के मृत्यु पर चार लाख रुपये व मकान के गिरने पर 95हजार तथा पालतू जानवरों के डूबने पर क्षतिपूर्ति दिलाने का काम किया है।
एसटी आर एफ के जरिए बाढ़ से बचाव व हर पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति है।
बलरामपुर क्षेत्र में बाढ़ से धान व गन्ने की फसल प्रभावित हुआ है।जिसके सर्वे के लिए बलरामपुर व उतरौला तहसील प्रशासन से कहा गया है।
ये दोनों तहसील सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से है। सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे सहित सभा स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। डीएम व एस पी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने