बहराइच जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने तहसील महासी क्षेत्रर का  किया भ्रमण
बेलहा-बेहरौली तटबन्ध का लिया जायज़ा
ज़रूरतमन्दों को बॉटा त्रिपाल

बहराइच 29 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तहसील महसी क्षेत्र का भ्रमण किया। महसी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बौण्डी, गोलागंज, कायमपुर, पिपरा, पिपरी, किसानगंज व भगवानपुर चौराहा इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ग्रामों के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अंग्रेज़ी व हिन्दी की वर्णमाला के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी बच्चों को बिस्किट एवं टाफी आदि का वितरण भी किया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान बेलहा-बेहरौली तटबन्ध पर मौजूद ग्राम गोलागंज के निवासियों द्वारा बताया गया कि विगत 26 अगस्त 2021 को ग्राम के भ्रमण के दौरान आपके द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राशन कार्ड व पी.एम. किसान सम्मान निधि से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभागों द्वारा करा दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी नियमित रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण करें।
यहॉ पर ग्रामवासियों द्वारा जलभराव के कारण फसल क्षति की जानकारी देने पर डॉ. चन्द्र ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि सर्वे कराकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलायी जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि श्रम विभाग से समन्वय कर शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण करा दें ताकि सभी श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें।
कायमपुर के निकट वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए तटबन्ध के साइड स्लोप की तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश ड्रेनेज खण्ड को दिये गये। तटबन्ध पर मौजूद ग्राम पिपरा के निवासियों द्वारा वरासत से सम्बन्धित समस्या बताये जाने पर डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिया कि रात्रि निवास कर वरासत से सम्बन्धित समस्याओं का निदान सुनिश्चित करायें।
इसके पश्चात ग्राम पिपरी पहुॅचकर ग्रामवासियों का कुशलक्षेम पूछा तथा समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर लोगों ने बताया कि बिजली का तार टूट गया है। जिलाधिकारी ने तत्काल मोबाइल से विद्युत विभाग के अधिकारियों को टूटी लाइन को दुरूस्त कराएं तथा वर्षाकाल को दृष्टिगत ऐसी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लें। यहॉ पर डीएम ने ग्राम निवासिनी सुनीता, सुगरा, मीना व अन्य को त्रिपाल का वितरण भी किया तथा कृषि विभाग को निर्देश दिया कि शिविर आयोजित कर पी.एम. किसान सम्मान निधि से सम्बन्धित समस्या का समाधान कराएं।
जिलाधिकारी एस.डी.एम. महसी को निर्देश दिया इस क्षेत्र के ऐसे बच्चे जिनका किन्हींकारणवश विद्यालय में पंजीकरण नहीं हुआ है, ऐसे बच्चों का बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय कर विद्यालय में पंजीकरण करायें। डॉ. चन्द्र ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण क्षेत्र में सतर्कता बनाये रखें। संवेदनशील स्थानों तथा नदियों के जलस्तर पर विशेष निगरानी रखी जाय। ग्रामों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को टाफी का वितरण किया तथा पठन-पाठन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी व सदर के सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, तहसीलदार महसी सुनील कुमार, सहा.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड वी.वी. पाल, लो.नि.वि. के सहा.अभि. शशिकान्त व अवर अभि. अमरकान्त सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने