उतरौला,बलरामपुर -नर्सिंग के क्षेत्र में कैरियर बना रहे युवा ओं के लिए जिले से गौरव की खबर है।कि आरएनए नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा सोनिया सिंह ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती परीक्षा नॉरसेट-11 मेन्स में ऑल इंडिया रैंक 91वी हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। सोनिया सिंह की इण्टर मीडिएट तक की परीक्षा बलरामपुर में हुई. बी एससी की पढाई जालन्धर पंजाब से करने के बाद वह नर्सिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगी, और आल इंडिया स्तर पर उसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि नॉरसेट परीक्षा के माध्यम से देश भर के सभी एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाती है। हजारोंअभ्य र्थियों के बीच 91वीं रैंक हासिल करना कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट मार्ग दर्शन का परिणाम है। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के ग्राम पंचायत गालिब पुर की निवासिनी सोनिया सिंह की इस सफलता पर शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सोनिया सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भविष्य में नर्सिंग की तैयारी कर रहे छात्र- छात्राओं के लिए एक प्रेरणा है।सोनिया सिंह के चाचा ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट व अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उसने अपने दिवंगत पिता के आदर्शों पर चल कर पूरे परिवार का मान बढाया है. अध्यापक विजय सिंह ने सोनिया सिंह की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी आल इंडिया स्तर की परीक्षा में सफलता अन्य प्रति योगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युव तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने