**हिन्दी दिवस के मौके पर जिला जज मनोज कुमार राय के साथ मौजूद जूडिशियल आफिसर और अधिवक्तागण**
**  दिवस के मौके पर बुके भेंट करते जुडिशियल आफिसर**
** हिन्दी दिवस के मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण**


रिपोर्ट ---सैय्यद जावेद अख़तर--


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला जज व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन के साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के सभागार में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया|समारोह में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,  प्रथम अपर जिला जज सहित जिले के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण सहित न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति सम्मान,गौरव की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में सरल, सहज और प्रभावी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना था, वहीं प्रश्नोत्तरी का संचालन सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल ने किया गया, जिसमें जिले के  न्यायिक अधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी एवं विधिक शब्दावली के प्रति न्यायिक अधिकारियों की रुचि के साथ ही ज्ञान को और अधिक प्रोत्साहित करना था। समारोह के अंत में जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में हिंदी भाषा की गरिमा, उसकी व्यापकता के साथ ही न्यायिक कार्यों में सरल व जनसुलभ हिंदी के प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल एक भाषा न मानकर जनसामान्य और न्याय व्यवस्था के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने