जनपद बलरामपुर-  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों को *शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल* संपन्न कराने के संबंध में उपस्थित संभ्रात, गणमान्य, व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित किया गया। त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं अफवाहों को प्रसारित न करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से संबंधित लोगों को अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की गई। साथ ही पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की गई।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने