बलरामपुर- राहत आयुक्त कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आगामी शुक्रवार 18 सितम्बर को जिले में राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि औद्यौगिक रसायन खतरे से बचाव सम्बन्धी मॉकड्रिल नगर की बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में होगी। इसी प्रकार तहसील तुलसीपुर में तहसील की बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर बचाव एवं तहसील उतरौला में मो० यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज में भूकम्प से स्कूली बच्चों के बचाव की मॉकड्रिल के साथ उन्हें बचाव के तरीकोें क्या करें-क्या न करें आदि के बारे में बताया जाएगा। जिलाधिकारी ने मॉक अभ्यास के सफल आयोजन के लिए उपजिलाधिकारियों तथा अन्य सम्बन्धित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला को ओवर ऑल नोडल अधिकारी एवं जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह को ओवर ऑल समन्वय का दायित्व दिया है तथा समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के आदेश निर्गत किये हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व संदीप केला ने एसडीएम सदर व आपदा विशेषज्ञ के साथ बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद बलरामपुर भूकम्प की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जोन-4 में आता है। भूकंप, औद्योगिक रसायन और आग की सुरक्षा पर मॉक ड्रिल आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने और आम नागरिकों व कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए किया जाता हैए जिसमें विभिन्न एजेंसियां शामिल होती हैं जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ जनसामान्य को आपदाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वास्तविक संकट के समय वे शांत और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। यह ड्रिल कर्मचारियों को प्रशिक्षित करती है कि वे भूकंप, आग और रासायनिक रिसाव जैसी आपात स्थितियों में खुद को और दूसरों को कैसे बचाएंए और कैसे एक सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा हों। इस मॉकड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, संचार, परिवहन, शिक्षा, नगर निकाय, आपूर्ति विभाग, एनसीसी, सेना, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों की सहभागिता रहेगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मनोज कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह, चीनी मिल सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा, अग्नि शमन अधिकारी एवं राज्य आपदामोचन बल के अधिकारी व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know