बलरामपुर- जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में पूरबटोला पावर हाउस के अंतर्गत मोहल्ला झंझरा में जर्जर एबी केबल को बदलकर उसके स्थान पर नई एबी केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित होगी।
नई एबी केबल लगाए जाने से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस कार्य से क्षेत्र की लगभग 2000 की आबादी लाभान्वित होगी।
इसके साथ ही बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत बलरामपुर टाउन पावर हाउस के एसपी ऑफिस के पास 100 केवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर एबी केबल लगाने का कार्य प्रगति पर है। इससे संबंधित क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था की क्षमता बढ़ेगी तथा उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइनों एवं केबलों को बदलने तथा विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know