अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना अभियान के अंतर्गत तीन दिन चलने वाले सत्यापन और बैठकों का क्रम बुधवार को शुरू हो गया। जनपद की मंडलों में होने वाले बैठक के लिए जनपद के प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल बाल्मीकि ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की कटेहरी, भीटी, श्रवण क्षेत्र और खजुरी मण्डल की बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के साथ शामिल हो कर मार्गदर्शन किया।
प्रदेश मंत्री राहुल बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ स्तर की सुदृढ़ व्यवस्था तथा नियमित सांगठनिक समीक्षा से होती है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना अभियान के माध्यम से मण्डलों की कार्यसमिति, पदाधिकारियों और संगठनात्मक गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना अभियान के अंतर्गत मंडलों में होने वाली बैठकों से संगठन की जमीनी स्थिति को समझने और आवश्यक सुधारों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी मण्डल पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रवास और संपर्क को प्राथमिकता दें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितम्बर को जिले की बैठक के बाद 2, 3 और 4 सितंबर तक मण्डल कार्यसमिति, शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों का सत्यापन कार्य मंडलों के प्रभारी, प्रवासी और मण्डल अध्यक्ष वार्ता एवं संवाद कर भौतिक सत्यापन करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know