बलरामपुर- बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बलरामपुर में टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने टीकाकरण स्थल पर छात्राओं के पंजीकरण, टीकाकरण प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बरती जा रही सावधानियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के साथ ही उन्हें HPV वैक्सीन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाए।
डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि HPV टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बालिकाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर किसी भी तरह की भ्रांति को दूर किया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर उन्होंने जोर दिया।
कैंप के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बालिकाओं को HPV टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी।
इस अवसर पर डॉ. जावेद अख्तर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। टीकाकरण कैंप में एएनएम वंदना कुशवाहा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग प्रदान किया।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने