जनपद बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित अपराध शाखा व चुनाव सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश-
1. अनुशासन एवं समयबद्धता:- शाखा में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।
2. अभिलेखों का रख-रखाव:- शाखा के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक एवं सुरक्षित रखने तथा फाइलों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
3. परिसर की साफ-सफाई:- परिसर एवं शाखाओं में साफ-सफाई रखने एवं आगंतुकों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
4. लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण:- लंबित जांचों/विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक व शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know