कानपुर // चौबेपुर में बेला बिधूना रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव में शौच के लिए गए बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया आरोप है कि हादसे के बाद चालक और क्लीनर ने ट्रक खड़ा कर बुजुर्ग को उठाकर गहरे पानी में फेंक दिया पानी में काफी देर तक पड़े रहने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बेला बिधूना रोड पर रखकर जाम लगा दिया, हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए आरोप है कि ट्रक की चपेट में आने के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से सिर्फ घायल हो गए थे इसके बाद चालक और क्लीनर ने उन्हें गहरे पानी में फेंक दिया काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को बेला बिधूना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया करीब 4 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से शुरु हो सका।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ ही चालक और क्लीनर पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know