जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस बल में अनुशासन एवं मर्यादा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक कड़ा निर्णय लिया गया है। पुलिस लाइन प्रशासनिक भवन स्थित गणना कार्यालय में थानाजात के लिए अपनी रवानगी रोकने के संबंध में मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह द्वारा गणना मेजर से अत्यंत अमर्यादित, अशोभनीय व्यवहार एवं अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जो कि एक अनुशासित पुलिस बल के सदस्य के लिए घोर अनुशासनहीनता एवं कदाचार की श्रेणी में आता है। उक्त कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है तथा यह कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।
जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know