गोरखपुर- जिले के चेहरी स्थित आईटीएम कैंपस में शांति मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित भारत सरकार की दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के प्रशिक्षुओं को निःशुल्क किट का वितरण किया गया।
केंद्र प्रमुख जयंत मणि ने बताया कि संस्थान में 210 प्रशिक्षुओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ साथ रहने खाने की व्यवस्था की गयी है। द्वितीय चरण में 35 प्रशिक्षुओं को निःशुल्क किट वितरित किया गया जिसमें 1 बैग, 2 सेट ड्रेस , टोपी, परिचय पत्र, 5 किताब, टैबलेट और कापी कलम शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीएम ग्रुप के सीईओ अनुपम रक्षित ने की। इस अवसर पर सहायक आचार्य नूरुद्दीन खान, इस दौरान औचक निरीक्षण अधिकारी पुनीत कुमार डीएमपी डीडीयूजीके सेंटर का निरीक्षण किया इस कार्यक्रम में सिस्टम एडमिन,हरेन्द्र मिश्र, शहबाज़ अहमद, एनएसडीसी प्रभारी जयंत मणि आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know