जलालपुर, अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की ओर से कराई जा रही जनगणना में ओबीसी गणना का विकल्प नहीं दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना तहसील परिसर में छठे दिन भी जारी रहा। 25 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद मोर्चा पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि जनगणना में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली जातियों की गणना का विकल्प दिया जाना जरूरी है। इसी मांग को लेकर संगठन की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इससे पूर्व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भी मांग उठाई जा चुकी है।
मोर्चा के तहसील संयोजक घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने में सचिव राजेश यादव, देवेंद्र गौड़, मनोराम यादव, शौकी लाल, श्रीपति और राजदेव यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। छठे दिन भी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
Author
![]() |
| Jeevan |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know