जलालपुर ,अंबेडकर नगर । श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में गौ-चरावन मेले की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महंत राम प्रसाद दास, उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मेला मंत्री बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम व गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भव्य शोभायात्रा पलटू साहब मंदिर से प्रारंभ होती हुई रामलीला मैदान तक पहुंची, जहां आकर्षक झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप धारण कर गौ-चरावन की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'जय श्री कृष्ण' के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, महामंत्री सुरेश गुप्त,देवेश मिश्र, दीपचंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता,पंचम
परदेशी, सुजीत सैनी,दिलीप यादव,संदीप मिश्र, बबलू त्रिपाठी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेले में जंपिंग झूला, नाश्ते की दुकानें, श्रृंगार महल, बच्चों के खिलौनों सहित विविध आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों का उत्साह झूलों व रंग-बिरंगे खिलौनों पर सर्वाधिक दिखा। पूरे वातावरण में उल्लास व भक्ति का अद्भुत समागम रहा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने