बलरामपुर-  जनपद बलरामपुर के सादुल्लानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौवाकोल निवासी अभिजीत श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर परिवार एवं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। पंजाब रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति के बाद अपने गृह जनपद पहुंचने पर श्याम विहार, बलरामपुर में उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
लेफ्टिनेंट अभिजीत श्रीवास्तव, सुपुत्र दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव, ने यूपीएससी सीडीएस-2024 के माध्यम से चयनित होकर एक वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कठोर अनुशासन, निरंतर परिश्रम और समर्पण के साथ सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा के लिए अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है।
एक वर्ष के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद गृह जनपद आगमन पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं मोहल्लेवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके चाचा आलोक श्रीवास्तव, बुआ, मित्रों एवं मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। परिजनों और शुभचिंतकों में उनकी उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि अभिजीत श्रीवास्तव का लेफ्टिनेंट बनना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बलरामपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
 
            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने