उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौला के सामने न्यू बलरामपुर पैथालॉजी सेन्टर पर मानवता एवं सामाजिक सेवा की एक मिसाल पेश करते हुए पैथालॉजी पर चैरिटेबल ब्लड एवं कम्पोनेट सेन्टर पर उतरौला में युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जरुरत मंद मरीजों की मदद के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर विधान सभा डुमरियागंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहेरिया के युवा समाजसेवी वीरभद्र पाण्डेय तथा युवा समाजसेवीराहुल राज पाण्डेय ने अपना रक्तदान करसमाजिक जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान देने के बाद युवाओं ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा महादान नहीं है। हमारे द्वारा दिए गए रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य लोगों से भी आगे बढ़-चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान न्यू बलरामपुर पैथालॉजी चेरिटेबल ब्लड एण्ड कम्पोनेट सेन्टर के प्रबन्धक राकेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। वहीं पर चेरिटेबल सेन्टर के कर्मचारी अशर्फी लाल वर्मा, राहुल कुमार यादव के अला वा तमाम कर्मचारी गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know