उतरौला बलरामपुर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शोभा यात्रा रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली गई। भक्तों के द्वारा अगले वर्ष घरों पर पुन: आने के वादों के साथ भगवान श्रीकृष्ण को गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर उनकी विदाई की गई। इसके साथ ही साथ क्षेत्र में सात दिनों से चल रहे श्री कृष्ण जन्मोत्सव का समापन हो गया।गुरुवार की रात्रि नगर क्षेत्र में विसर्जन का जुलूस निकाला गया जो डाकघर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ दु:खहरण नाथ मन्दिर पर पहुंचा,जहां भगवान को विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी  योगेन्द्र शरण शाह, कई थानों की फोर्स के साथ देर रात्रि तक जमे रहे। इससे पूर्व में नगर क्षेत्र की दर्जनों झाकिया ज्वाला महारानी मन्दिर पर एकत्रित हुईं। यहां से वाद्ययंत्रों तथा डीजे की भक्तिमय धुनों पर थिरकते सैकड़ों युवाओं के साथ संभ्रात जन जुलूस के साथ डाकघर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अनेक स्थानों पर मिष्ठान तथा पेयजल की व्यवस्था स्थानीय लोगों के द्वारा की गई थी। रात्रि लगभग दो बजे विसर्जन का कार्य क्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व मंगलवार की रात्रि भगवान की छठी के अवसर पर अनेक स्थानों पर भंडारा का आयोजित किया गया था। जिसमें नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के भारी संख्या में स्त्री पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। सात दिनों तक चले जन्मोत्सव का कार्यक्रम में नगर के अलावा ग्राम हासिम पारा, लाल गंज, शाह पुर इटई, बेथूइया, खजुहा में भी आक र्षक का कार्यक्रम आयोजित किया गया । विसर्जन का जुलूस सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष  प्रति निधि अनूप चन्दगुप्ता सन्तोष कुमार कसौं धन, विक्की गुप्ता, जीतू कौशल, संजय कुमार कौशल, शुभम गुप्ता अमन कुमार गुप्ता, अंशु गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, मनीष कुमार कौशल रूपेश कुमार गुप्ता, मयंक गिरि,आशीष कुमार कसौधन के अलावा तमाम संभ्रात जनों का सराहनीय योगदान रहा।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने