उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना ने अपने फोन व सोशल मीडिया अकाउंट पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धमकियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एकप्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हांलाकि किसतरह की धमकी दी गई है इसका उल्लेख प्रार्थ ना पत्र में नहीं किया गया है। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल नम्बर पर 26 अगस्त को दोपहर बाद भारत में स्थित एक मोबाइल नम्बर से फोन करके धमकी दी गई। जब कि विदेशी मोबाइल नम्बर से 31अगस्त को दो बार काल कर धमकी दी गई है। आरोप यह है कि उनके इमो अकाउंट पर 25अगस्त को 27 बार और 31 अगस्त को पूरे दिन काल कर बार बार धमकी दीगई है। उनका यह भीकह ना है कि बार-बार धम की भरे काल आने से वह भयभीत हैं और उन्होने साइबर क्राइम कन्ट्रोल के टोल फ्री नम्बर 1090 पर दर्ज कराई है। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने