उतरौला बलरामपुर - हिन्दुस्तान पेपर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह के निधन की खबर मिलने से जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सभी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभ चिन्तकों ने मिडिया कार्यालय पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए और दो मिनट कामौन रखकर मृत्यु आत्मा पर शांति के लिएईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके आत्मा पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। राकेश कुमार सिंह लम्बे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। अपनी बेबाक लेखनी और प्रभाव शाली पत्रकारिता के लिए उन्होंने अलग अपनी पहचान बनाई थी। उनका चर्चित लेख ‘नारद नामा’ पाठ कों के बीच बेहदलोक प्रिय था। इस लेख के माध्यम से वह सम सामयिक मुद्दों और स्थानीय घटनाक्रमों पर अपनी विशिष्ट शैली में भी विचार रखते थे, जिसे पाठकों का खूब स्नेह मिलता था। मास्टर देवता तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राकेश कुमार सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी लेखनी और पत्रकारिता की शैली लम्बे समय तक याद की जाएगी। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ (मुन्ना), राजन श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, आलोक कुमार गुप्ता, गिरीश चन्द्र मिश्र, असगर अली शाह, आशीष कुमार कशौधन, सुशील कुमार श्रीवास्तव,वैभव कुमार चतुर्वेदी, हरीश कुमार गुप्ता, सुहेल अहमद खान, मोहम्मदअय्यूब बजरंगी गुप्ता, नरेन्द्र कुमार पटवा, वाजिद हुसैन, अंसार अली बहलोल नियाजी, के अलावा तमाम सामा जिक कार्यकर्ता व दर्जनों पत्रकार गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know