उतरौला बलरामपुर - माडर्न थाना श्रीदत्त गंज अन्तर्गत ग्राम गुमड़ी जंगल में स्थित गुमडेश्वर महादेव मन्दिर के निकट गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर मंगलवार को पिकअप और स्कॉर्पियो की तेज़ रफ़्तार होने से आमने-सामने भिड़न्त हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार चालक के अलावा दो और लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानका री के अनुसार, पिक अप उतरौला से गाय लोड कर धानेपुर की ओर जा रही थी। पिकअप में चालक इंद्रजीत वर्मा निवासी ग्रामधोंग वा, थाना धानेपुर तथा उनके साथ नन्दलाल निवासी ग्राम रानी जोत, थाना धानेपुर सवार थे। दोनों वाहनों की भिड़न्त में दोनों लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान गुमड़ी डी के यादव मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामु दायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर हादसे के बाद स्कॉर्पि यो के चालक वाहन कों छोड़कर जंगल की ओर फरार होगया सूचना पर पहुंची मह देइया चौकी की पुलि स ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know