उतरौला बलरामपुर - दिव्यांग बच्चों के पुन र्वास और सशक्ति करण की दिशा में मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र उतरौला में एक विशेष मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। बी एस ए, खण्ड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) आभा त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में आयो जित इस शिविर में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों की जांच कर उनके दिव्यां गता प्रमाण पत्र बनाए गए।कैम्प में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार चौधरी, डॉक्टर मुन्ना सिंह, डॉक्टर के एन आनन्द और डॉक्टर अभिषेक यादव ने 28 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 10 बच्चों के ऑनला इन दिव्यांगता प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया गया। और 11 बच्चों को बेहतर इला ज व जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
अन्य सात बच्चों का असेसमेंट 'एन ए' की श्रेणी में दर्ज हुआ।
क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास के लिए कार्यरतसंस्था 'कमला प्रशिक्षण संस्थान' ने शिविर में विशेष सहयोग प्रदान किया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के प्रमाण पत्रों केऑन लाइन कार्य को गति देने के साथ ही साथ सभी बच्चों के लिए जलपान का प्रबन्ध किया गया है। शिक्षा विभाग ने कमला प्रशिक्षण संस्थान के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापि त किया। इस आयोज न को सफल बनाने में बीआर सी स्टाफ के साथ विशेष शिक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, शाह मोहम्मद और सुमन त्रिपाठी ने पूरी निष्ठा पूर्वक से सहयोग किया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know