उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां अन्तिम चरण में है। नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सात दिनों तक चलने वाले विभि न्न धार्मिक व सांस्कृ तिक कार्यक्रमों के लिए आयोजकों ने भारी भीड़ जुटने की संभावनाओं के चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जन्माष्टमी के पहले दिन रात्रि में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। झाकियों के आयोजक दुःख हरण नाथ मन्दिर परजाकर वहां से भगवान को अपने साथ अपने घर चलने के लिए आह्वान करेंगे। मध्य रात्रि भग वान का जन्म होने के बाद घरों में मंगल गीत गाकर नन्द लाल के आगमन की खुशियां मनाई जाएगी। अगले दिन से नगर के बस स्टैण्ड, गुप्ता टेंट हाउ स, नवीन हनुमान गढ़ी, प्रेम धर मोदन वाल, ठाकुर द्वारा, गोण्डा मोड़, आर्य नगर, पटेल नगर के अलावा अन्य स्थानों पर झांकियां सजाई जाएंगी। छः दिनों तक झांकियों के आयोजन के बाद सातवें दिन विसर्जन का शोभा यात्रा निकालकर औपचारिक के रूप से दुःख हरण नाथमन्दिर पर इष्ट देव से अपने धाम जाने का अनुरोध करने के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रमों का समापन होगा।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने