उतरौला बलरामपुर - विधानसभा उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवा धनी के मजरा चाईडीह में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं ने हुंकार भरी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तूफानी निषाद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की, जब कि संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने मुख्य अतिथि तूफानी निषाद को भगवान निषाद राज जी का चित्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तूफानी निषाद ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़ों, दलितों,अल्पसंख्यकों,किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों और समाज के अन्य वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने का काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव अभी दूर दिखाई दे सकता है, लेकिन संगठन के लिए तैयारी का यही सही समय है। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव औरमोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों से संवाद करे तथा उन्हें समाज वादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराए। उन्हों ने कहा कि मजबूत संगठन औरकार्यकर्ता ओं की मेहनत के दम पर आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष परशु राम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी वर्गों के हितों को प्राथमि कता दी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार सक्रिय है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और पूर्व में संचालित जन कल्याणकारी योज नाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नौजवानों, किसानों, छात्रों,व्यापा रियों, महिलाओं, पिछड़ों और अल्प संख्यकों के अलावा सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एक जुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।विधान सभा प्रभारी एजाज मलिक ने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मज बूत होगा, चुनाव में पार्टी की स्थिति उतनी ही बेहतर होगीउन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।सम्मे लन में नेताओं ने कार्य कर्ताओं से कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और पार्टी के संगठ नात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं। वक्ताओं ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही संगठ न की सबसे बड़ी ताकत है। इसी के माध्यम से पार्टी को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरसिंह पाल यादव, वरिष्ठ नेता नागर दादा,राम दयाल यादव, बहलौल आरिफ नियाजी, अमर जीत यादव, मजहर मन्नान, भोला प्रसाद निषाद, रक्षा राम निषाद, धर्मेंद्र कुमार निषाद, अनिल कुमार गौतम, जैसवीर यादव रंजीत सिंह यादव, रंजीत यादव, राम सुरेमन मौर्य, शिव दयाल निषाद, राजेश कुमार निषाद, राजेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्य कर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। सम्मेलन का समापन कार्यकर्ता ओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने की अपील की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know