उतरौला बलरामपुर -जन्माष्टमी पर्व पर उतरौला नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नगर के बाजारों से लेकर मन्दिरों औरघरों तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम दिखाई दिखाई दे रही है। शाम होते ही नगर के बाजारों में चहल- पहल और बढ़ जाती है,और विभिन्न स्थानों पर सजाई गई आकर्ष क झांकियांश्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र है। नगर के मोहल्ला/गांधी नगर में स्थित गोण्डा मोड़ तिराहापर नव युवा सभा कमेटी के तरफ़ से जन्माष्टमी के मौके पर विशेष झांकियों काआयोजन किया गया है। कमेटी ने कानपुर से कलाका रों को बुलाकर भगवा न श्रीकृष्ण की मनमो हक झांकियां दिखाईं।
इन झांकियों कोदेखने के लिए देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है। झांकियों में भगवान कृष्ण के बाल रूप से लेकर उनके जीवन की कई लीलाएं और अवतार प्रस्तुत भी किए गए। इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा झांकियांसजाई गईं हैं। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं ने बाल लीलाओं की झांकी को सबसे ज्यादा पसन्द किया है। इस मौके पर नव युवा सभा कमेटी के सदस्य और पुलिस प्रशासन के लोग भी उपस्थित थे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know