उतरौला बलरामपुर - बुधवार सुबह मोहल्ला सुभाष नगर के निवासी अम्बिका प्रसाद आयु लगभग (49) वर्ष का शव मोहल्ला रफी नगर बस स्टेशन के निकट उनकी दुकान पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मामले की सूच ना परिजनों को मिलने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वह श्री बालाजी सेवा समिति के फाउंडर उपाध्यक्ष भी थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि व्यापार में हुए लम्बे घाटे को लेकर वह लगभग एक साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसी कारण उनका इलाज भी चल रहा था। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे घर से निकलकर मार्निंग वाक करने दुकान की तरफ गए थे।कि भारी अवसाद के चलते दुकान में ही गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। घर वालों को लगभग आठ बजे मामले की जानकारी हुई तो उन्हे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला लेगया। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।स्वाभाव से सामाजिक, मिलनसार व मृदुभाषी व्यापारी के निधन की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know