उतरौला बलरामपुर -थाना गैण्डास बुजुर्ग की पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की गई 20191/- रुपए की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। थानागैडास बुजुर्ग की पुलिस ने तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदन शील कार्यशैली के परिणाम स्वरूप साइ बर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की गई 20191/- रुपए(बीस हजार एक सौ इक्यान बे रुपये) की धनराशि सफलता पूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित के पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना गैडास बुजुर्ग की पुलि स की सराहना की तथा पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त भी किया।पीड़ित के द्वारा थाना गैडास बुजुर्ग पर साइबर क्राइम पोर्टल केजरिये शिकायत संख्या 33106250065590 प्राप्त हुई जिसमें शिकायत कर्ता के बिना जानकारी के दिनांक 21.06- 20 26 को 30576 रुपए खाते सें कट गये थे जिसके बाद आवेदक के द्वारा साइबरक्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी
शिकायत प्राप्त होने पर थाना गैडास बुजुर्ग की साइबर हेल्पडेस्क के द्वारा तत्काल तक नीकी जांच प्रारम्भ करते हुए सम्बन्धित बैंक के नोडलअधिका री से समन्वयस्थापित कर आवश्यकविधिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण की जांच के दौरान समस्त आवश्य क विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कोर्ट केऑर्डर काअनुपालन में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर 20191/- रुपए की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलता पूर्वक वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस की त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदन शील कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
थानाध्यक्ष हरीश सिंह
साइबर पुलिस टीम
साइबर प्रभारी : उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव
महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह कांस्टे बल विशाल तिवारी
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील
बलरामपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखा धड़ी होती है, तो बिना विलम्ब साइबर हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल जरुर करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know