उतरौला बलरामपुर - श्री राम तीरथ इण्टर कॉलेज बनघुसरा में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग सी डब्लू एस एन(CWSN) बच्चों के लिए एक विशेष मापन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BS A), खण्ड शिक्षा अधि कारी और जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा श्रीमती आभा त्रिपाठी के संयुक्त निर्देशन में सम्पन्न हुआ।शिविर के दौरान एलिम्को कानपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने दिव्यांग बच्चों का विधिवत परीक्षण कर उपकरण आवंटन हेतु आवश्यक माप भी किया गया। इस आयो जन में क्षेत्र के कुल 156 बच्चों का चिन्हांकन कर किया गया। चिन्हित सभी 156 बच्चों को उनकी आव श्यकता के अनुसार आगामी 25 नवम्बर को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उप करण वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाइन पंजी यन किया गया, तथा उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। शिविर में बीआर सी उतरौला स्टाफ से अमित कुमार वअतुल कुमार के साथ विशेष शिक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, शाहमोहम्मद, सुमन त्रिपाठी, विद्या भूषण निषाद, तालुकदार वर्मा, कमलेश सिंह, सुरेश चन्द चौधरी, सुजीत कुमार दुबे, कुसुम पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, पूजा शर्मा, नीलमऔर देश बंधु पांडेय ने अपनी सक्रिय भूमि का को निभाई। इस अवसर पर उतरौला में दिव्यांग पुनर्वास के लिए कार्यरत कमला प्रशिक्षण संस्थान का भी विशेष सहयोग रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know