स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान गोंडा की बैठक में हुआ आवाहन की बनारस स्वर्णकार महा समागम में सोनार समाज मंडल नंबर वन की संख्या जाएगी - तीरथ प्रसाद सोनी









गोंडा। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक आज जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्री नाथ रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव भोला नाथ सोनी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी ने समाज को एक साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को बनारस में होने वाले स्वर्णकार महा समागम में देवीपाटन मंडल में गोंडा की संख्या सबसे अधिक रहेगी। गोंडा से 40 लोगों का जत्था बनारस जाएगा।

मुख्य अतिथि श्रीनाथ रस्तोगी ने स्वर्णकार समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजनीति में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया और एकजुट होकर समाज का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं भोला नाथ सोनी ने सोनार समाज में एकजुटता पर बल दिया।

बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश सचिव और जिला युवा अध्यक्ष विकास कुमार सोनी को माला, फूल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह से स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर है। सदस्यों ने कहा कि हम इस संस्था में अधिक से अधिक स्वर्णकार भाई-बहनों को जोड़ेंगे और संगठन को आगे ले जाएंगे। गोंडा जिले में कोई भी परेशानी आने पर स्वर्णकार समाज सबसे आगे आकर कार्य करेगा।

इस अवसर पर भगवान दास सोनी, भोला नाथ सोनी जिला उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सोनी जिला महामंत्री, शिवचन्दर सोनी जिला मंत्री, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सोनी, नगर अध्यक्ष हिमांशु सोनी, उपाध्यक्ष शुभम सोनी, महामंत्री रामकिशुन, मंत्री प्रकाश सोनी, पवन सोनी, प्रदीप सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, राजकुमार सोनी, अजय सोनी, शिव नारायण सोनी, संतोष कुमार सोनी, आलोक सोनी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने