अंबेडकर नगर ÷ भाजपा प्रदेश महामंत्री/अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में होने वाले सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल किलोमीटर 161 पूर्वांचल एक्सप्रेस से उतर कर जिले में प्रवेश करेंगे। किलोमीटर 161 से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक दर्जनों स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे। मुख्य अतिथि के साथ जनपद निवासी नव नियुक्त भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल का भी स्वागत किया जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know