जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जलालपूर नगर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की अलौकिक विदाई को लेकर श्री बालाजी शक्ति समिति के तत्वावधान में एक भव्य एवं भक्तिमय शोभायात्रा निकाली गई। समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे और उपाध्यक्ष शनि जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रजिस्ट्री कार्यालय मोड़ पर पहुँचकर श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केन्द्र बिंदु बन गया। रास्ते भर जयघोष से गूँजती इस यात्रा के दौरान समिति द्वारा आनंद जायसवाल, देवेश मिश्र और विकाश निषाद को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। भव्य झाँकियों और आकर्षण कार्यक्रम के बीच श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीकृष्ण' के उद्घोषों से पूरे नगर को भक्तिरस में डुबो दिया।
शोभायात्रा के सफल संचालन में शशिकांत पांडे, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य और अश्वनी सहित स्थानीय युवाओं ने अहम योगदान निभाया। कार्यक्रम का समापन छोटे पुल पर हुआ, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक आरती उतारी गई। उल्लेखनीय है कि कोतवाल अजय प्रताप यादव के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए। प्रशासनिक सतर्कता और व्यवस्था के चलते यह धार्मिक आयोजन पूरी शांति, सौहार्द और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो सका।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know