उतरौला बलरामपुर - सिविल कोर्ट उतरौला के अधिवक्ता की मां के गले से ई-रिक्शा में 20 ग्राम सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता प्रवेश कुमार गुप्ता ने थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर एफ आईआर दर्ज कर चेन बरामद करने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर 2026 को दोपहर लगभग 2:45 बजे के दरमियान एक अधिवक्ता की मां अपने घर से मायके ई रिक्शा से ज्वाला मह रानी मन्दिर पर दर्शन के लिए जा रही थीं। कि रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने राजाबाजार पर स्थित औलिया मस्जिद के पास से 4 औरत और एक लड़की को बैठा लिया बड़ी मस्जिद के पास जगह न होने पर भी एक औरत को जबर दस्ती बैठा लिया।
मायके पहुंचने पर ध्यान गया तो गले में चेन नहीं थी। सूचना पर अधिवक्ता ने ई- रिक्शा चालक की तलाश की। चालक की पहचान हसनैन अली पुत्र फजीहुर रहमान निवासी मोहल्ला सुभाष नगर हाटन रोड थाना कोत वाली उतरौला के रूप में हुई।आरोप है कि चालक ने पूछने पर भ्रामक जवाब दिया। अधिवक्ता का आरोप यह है, कि उतरौला बाजार में पहले भी 3 से 4 लोगों के साथ ई- रिक्शा में इसी तरह चेन स्नेचिंग की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। आशंका है किउक्त 4 औरतों और लड़की ने चालक से मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया है।अधिवक्ता ने 10 सितम्बर को थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know